Kashmiri Kahwa: हिंदुस्तान में चाय को राष्ट्रीय पेय (National Drink) के नाम से जाना जाता है. अक्सर कुछ लोगों को सुबह उठते ही बेड टी (Bed Tea) लेना पसंद है. बेड टी फ्रेश होने से पहले ही ले ली जाती है. कुछ लोग तो बिना ब्रश किए ही चाय पी लेते हैं. ये दोनों ही आदतें सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. अब ऐसे सवाल उठता है कि इस आदत का क्या करें जो सुबह उठते ही चाय की हुड़क लगाती है? नुकसानदायक चाय के बदले आप कश्मीर का बेशकीमती काहवा ले सकते हैं. ये काहवा स्वाद के साथ-साथ अनेक फायदे भी देता है. कश्मीरी काहवा में बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं. कश्मीर में यह काहवा एक वरदान है.
काहवा बनाने का तरीका
कश्मीर का काहवा जग प्रसिद्ध है. यह हर उम्र का व्यक्ति पी सकता है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं. काहवा बनाने के लिए पानी में आधा चम्मच चाय मसाला डालें. यह चाय मसाला 100 ग्राम सौंफ पाउडर, 10 हरी इलायची का पाउडर, 10 कालीमिर्च पाउडर, 10 लौंग का पाउडर, 4-5 बड़ी इलायची का पाउडर, 1 दालचीनी पाउडर, 2 चम्मच सौंठ पाउडर और एक चम्मच हल्दी से तैयार होता है.

Reviews
There are no reviews yet.